लखनऊ ap3 news गोसाईंगंज में रविवार को गोमती नदी में मूर्ति विसर्जन के लिये गया 13 वर्षीय छात्र नदी में डूब गया। जिसका शव देर शाम बसतौली गांव के पास नदी में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे मिलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक अमेठी कस्बे के कटरा मोहल्ला निवासी श्रवण यादव का लड़का रजनीश (13) रविवार को दोपहर को अपने परिजनो व मोहल्ले के लोगो के साथ बसतौली गांव के पास गोमती नदी में मूर्ती विसर्जन के लिए गया था। जहाँ वो मूर्ती के साथ नदी की गहराई में गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नदी की गहराई अधिक होने से वो डूबने लगा। उसने मदद के लिए गुहार लगाई। लेकिन अधिक गहराई होने के कारण कोई उसे बचा न सका। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रमीणों व गोता खोरो की मदद से उसकी तलाश शुरू की। करीब चार घंटे बाद रजनीश का शव बसतौली गांव के आगे घाट के पास मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि रजनीश कक्षा आठ का छात्र था।
ग्रमीणों का आरोप की अवैध रूप से हो रहे नदी में बालू खनन से नदी की गहराई बढ़ गई। जिससे ये हादसा हुआ। वही हादसे के बाद अवैधरूप से खनन कर रहे लोग अपनी लिफ्टर मशीन, ट्रेक्टरों व डम्फर लेकर भाग निकले। ग्रमीणों ने बताया कि यहाँ काफी समय से अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। जिसकी कई बार अधिकारियो से शिकायत भी की गई। लेकिन कभी कोई कार्यवाई नही हुई।