-राजकीय बालिका इंटर कालेज, विकास नगर में नारी शक्ति, नारी सम्मान पर परिचर्चा
लखनऊAp3news-राजकीय बालिका इंटर कालेज, विकास नगर में सोमवार को नारी शक्ति, नारी सम्मान पर आयोजित परिचर्चा में वक्ताओं ने कहा कि बालिकाएं सशक्त बने। जिससे वह स्वयं अराजक तत्वों को सबक सिखा सके। साथ ही सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत सोच समझ करने की भी सलाह दी।
परिचर्चा में मुख्य अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त अर्चना सिंह ने बालिकाओं से कहा कि अनजान लोगों को अपने पर्सनल चीजे या फोटो शेयर न करे। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि अगर राह चलते हुए कोई उनके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करता है तो चुप न रहे। बल्कि उसकी सूचना घरवालों व पुलिस को जरूर दे। एसीपी ने बालिकाओं को पुलिस के उच्चाधिकारियों के नम्बर भी नोट करवाये।

वूमन आर्मी की अध्यक्ष व समाजसेविका ओम सिंह ने बालिकाओं को गलत का डट कर विरोध करने की सलाह दी। प्रधानाचार्या व लोकगायिका कुसुम वर्मा ने शिक्षा की ताकत के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर समाजसेविका रुचि रस्तोगी, एकता खत्री, मंजू, उषा, संगीता व मनोज सिंह चौहान ने भी विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर वुमेन आर्मी की तरफ से बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित किया गया।
Post Views:
586